ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने शुरू किया KBC 15, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

कौन बनेगा करोड़पति 15: टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रहा है। केबीसी 15 के रजिस्ट्रेशन की डेट सामने आ गई है। अगर आप भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं और करोड़पति बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो बस कुछ स्टेप्स फॉलो करना होगा, जिसकी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

हॉट सीट पर बैठने के लिए हो जाए तैयार

अमिताभ बच्चन पिछले कई सीजन से कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार भी बिग बी हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट्स को अपनी किस्मत का ताला खोलने का मौके देंगे।

बिग बी खोलेंगे बंद किस्मत का ताला

सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठ हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक औरत हॉट सीट तक पहुंचने के लिए नक्शे का सहारा लेती है और सुरंग खोदकर सारी अड़चनें पार करते हुए केबीसी 15 के मंच पर पहुंचती है।

इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

कंटेस्टेंट के इंतजार में बैठे अमिताभ बच्चन से वो गेम खेलने के लिए कहती है। इस पर बिग बी जवाब देते हैं और कहते हैं, “हॉट सीट तक पहुंचने के लिए ऊल जुलूल हथकंडे मत अपनाइए। अपना फोन उठाइए, क्योंकि हॉट सीट तक पहुंचने का यही इकलौता तरीका है। 29 अप्रैल रात 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं। मेरे सवाल का जवाब दीजिए आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा।”

ऐसे बने केबीसी 15 का हिस्सा

सोनी टीवी ने प्रोमो के साथ रजिस्ट्रेशन का तरीका बता दिया है, जो 29 अप्रैल 2023 को रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। केबीसी का हिस्सा बनने के लिए आपको चैनल को फॉलो करना होगा और पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा।

बिग बी और केबीसी का साथ

अमिताभ बच्चन और केबीसी का पुराना रिश्ता है। बिग बी साल 2000 से इस शो से जुड़े हुए हैं। वो पिछले 22 सालों से वो केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। क्विज शो के सिर्फ तीसरे सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किए हैं। तीसरा सीजन शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

 

Related Articles

Back to top button