ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
मनोरंजन

सेट पर इस तरह के कपड़े पहनकर आते हैं सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर इन दिनों ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म थिएटर में दस्तक देने से बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। ऐसे में पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में तेजी से जुट गई है।

जहां सलमान खान आए दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट शेयर करते रहते हैं, वहीं बाकी की स्टार कास्ट इंटरव्यू के जरिये मूवी को प्रमोट करने में लगे हैं।

पलक तिवारी कर रहीं ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू

मल्टीस्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से श्वेता तिवारी की बेटी पलक डेब्यू कर रही हैं। वहीं, शहनाज गिल की भी हिंदी सिनेमा में यह पहली मूवी होगी। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में राघव जुयाल और जस्सी गिल भी नजर आने वाले हैं। जस्सी गिल वैसे को एंटरटेनमेंट की दुनिया में नया नाम नहीं हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अदाकारी कम ही देखने को मिली है।

चप्पल और शॉर्ट्स में आते हैं सलमान

हाल ही में पलक तिवारी और जस्सी गिल ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान का असल व्यक्तित्व कैसा है। उन्होंने बताया कि सलमान खान सेट पर बहुत ग्राउंडेड रहते हैं। उनके साथ काम करके लगता ही नहीं कि किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं। जस्सी गिल ने खुलासा किया कि सलमान खान सेट पर चप्पल और शॉर्ट्स पहनकर तक आ जाते हैं।

फटे जूते पहनकर आते हैं सलमान खान

इसी इंटरव्यू में पलक तिवारी ने बताया कि इतने अमीर होने के बाद भी सलमान खान सिंपल तरीके से सेट पर आते हैं। उन्होंने कहा, ”लोगों को लगता है सलमान इतने बड़े स्टार हैं, इतना पैसा है, ये है वो है। कभी-कभी उनके जूतों में छेद होता है।”

इस पर हामी भरते हुए जस्सी ने कहा कि सलमान अक्सर लेदर शूज पहनते हैं, वो फटे हुए हैं। उन्हें पहनकर वह कभी-कभी शूट भी करते हैं। उनका कहना है कि वह सबसे ज्यादा कंफर्टेबल इन्हीं जूतों में होते हैं, इसलिए इन्हें पहनते हैं।

फिल्म में दिखेगी साउथ की भी स्टार कास्ट

फरहाज सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड के साथ ही साउथ जोन के भी एक्टर्स की झलक देखने को मिलेगी। साउथ स्टार्स में वेंकटेश दग्गुबाती और राम चरण की एक्टिंग दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म लगभग 100 करोड़ के बजट से बनी है। मूवी को लेकर जिस तरह की उत्सुकता फैंस में बनी हुई है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि पहले दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए थिएटर्स फुल हो सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button