ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
उत्तरप्रदेश

2 दुकान और मिनी ट्रक में आग लगने से लाखों का समान जलकर खाक

हापुड़ । थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता के निकट एनएच-09 पर मंगलवार देर रात बर्तनों से भरी सीएनजी की पिकअप गाड़ी में शार्ट शर्किट से आग लग गई। इस दौरान चालक व क्लीनर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मिनी ट्रक व उसमें रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया।वहीं, कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सीट कवर की दो दुकानों में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। दोनों स्थानों पर दमककर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिवेणी गंज के विजय कुमार गुप्ता के सीएनजी मिनी ट्रक पर मोती कालोनी का सद्दाम चालक और मधुबन कालोनी का संदीप क्लीनर है। मंगलवार रात चालक व क्लीनर मिनी ट्रक में बर्तन लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता के निकट एनएच-09 पर चलते मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई।आनन-फानन में चालक ने मिनी ट्रक को सड़क किराने लगाया। जान बचाने के लिए चालक व क्लीनर मिनी ट्रक से कूदकर बाहर आ गए। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।

इस दौरान दमकलकर्मियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन, जब तक आग बुझ सकी तब तक मिनी ट्रक व उसमें रखे बर्तन जल चुके थे।वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक कंपनी के सामने गांव अच्छेजा का रिजवान और हाफिजपुर क्षेत्र के रघुनाथपुर का राहुल अलग-अलग सीट कवर की दुकान करते हैं।सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद दुकान मालिक और दमकलकर्मी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

Related Articles

Back to top button