ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

चांद के दीदार हुए तो शनिवार को मनाई जाएगी ईद

ग्वालियर ।  पवित्र रमजान का अलविदा जुमे की विशेष नमाज नगर की प्रमुख मस्जिदों में अदा की जाएगी। शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया कि नगर में ईद के त्योहार की तैयारी शुरु हो गईं। अलविदा जुमे के दिन चांद के दीदर होने पर ईद शनिवार को मनाई जाएगी। अगर चांद के दीदर नहीं हुये तो ईद एक दिन आगे बढ़ सकती है। नगर में ईद की तैयारियां शुरु हो गईं है। मीठी ईद के लिये खुशी का माहौल है।

ईद के लिये घरों की साफ-सफाई की गईं हैं और सिवाईं बनाईं गईं हैं। बाजार में सिवाईंयों के साथ फैनी उपलब्ध हैं। दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर खत्म शबीना शरीफ आज। रमजान शरीफ के मुबारक महीने में दरगाह हजरत ख्वाजा खानून पर चल रहा शबीना शरीफ गुरुवार को रात ग्यारह बजे खत्म होगा। दरगाह के नायब सज्जादा नशीन डाँ एजाज खानूनी ने बताया कि रमजान शरीफ में हाफिज जनाब हासिम रसा साहब द्बारा दरगाह की मस्जिद मेंहाफिज जनाब साजिद अली साहब व् तराबीह पढाई गई और कुरान पाक पूरा किया गया। शबीना शरीफ में तीन रात में खत्म कुरान शरीफ करेंगे। इस मौके पर “ जश्ने हमीद रे अ में खत्म शबीना शरीफ होकर दावते सेहरी होगी जिसमें सब के लिए लंगर आम चलेगा। दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत ख़्वाजा राशिद खानूनी साहब खास दुआ करेंगे और शहर के पचास हाफिज साहेबान को चादर, तबर्रुक और उपहार देकर सम्मानित करेंगे। दरगाह हजरत ख़्वाजा खानून पर पूरे रमजान शरीफ में रोजा अफ्तार का इन्तजाम किया गया है। हर जुमेरात को लंगर आम होता है। आखिरी जुमेरात को दरगाह पर सालभर चढाई गई चादरें जरूरतमन्दो को बांटी जाती हैं। आज आखिरी जुमेरात होने से चादरों का वितरण भी होगा।

Related Articles

Back to top button