ब्रेकिंग
'राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है': धरने पर बैठे राहुल पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का ती... कुश्ती के अखाड़े से नशे के काले कारोबार तक: भगोड़ा राष्ट्रीय पहलवान अमित श्योराण गिरफ्तार, 6 गंभीर क... अंबाला के नारायणगढ़ मॉडल स्कूल में विवाद: 10वीं के 39 छात्रों को कंपार्टमेंट आते ही स्कूल से निकाला जंतर-मंतर पर छात्र की आंख में पैलेट गन लगने का मामला: FIR की मांग को लेकर हांसी सिटी थाने पर कांग्रे... रेवाड़ी हंस नगर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन: गैस पाइपलाइन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, ... बहादुरगढ़ में युवक से बर्बरता और मकान में आगजनी: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, बाजार में निकाला पैदल... रेवाड़ी में सनसनीखेज वारदात: छात्रों के विवाद में कार से कुचलकर 2 युवकों की हत्या, इलाके में तनाव; C... दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर सिख समाज में भारी आक्रोश, सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताने पर छिड़ा विवाद दिल्ली का कैब ड्राइवर निकला हिसार कोर्ट का शूटर: विनोद पानू हत्याकांड में आरोपी 3 दिन के रिमांड पर, ... हिसार में भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, भिवानी निवासी महिला और युवक की दर्द...
धार्मिक

निर्जला एकादशी पर इस मुहूर्त में करें पूजा, होगी उत्तम फलों की प्राप्ति

धार्मिक तौर पर वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन एकादशी का व्रत बेहद खास माना जाता है। जो कि हर माह मनाया जाता है।

एकादशी की तिथि भगवान विष्णु की प्रिय तिथियों में से एक है जो भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होती है। मान्यता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा करने से साधक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के कष्टों का भी निवारण हो जाता है।

पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत करने से सभी तीर्थों पर स्नान करने के बराबर पुण्य मिलता है। इस व्रत को अगर विधिवत किया जाए तो भक्तों की मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती है। आपको बता दें कि निर्जला एकादशी का व्रत निर्जल रखा जाता है इस दिन पानी पीना भी वर्जित माना गया है। तो आज हम आपको एकादशी व्रत पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते है।

एकादशी व्रत का शुभ समय-
धार्मिक पंचांग के अनुसार इस बार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मंगलवार यानी 30 मई को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से आरंभ हो रही है ये तिथि अगले दिन 31 मई दिन बुधवार को दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में एकादशी का व्रत इस बार 31 मई को करना उत्तम रहेगा।

इसी दिन भगवान विष्णु की पूजा भी की जाएगी। इसके साथ ही एकादशी व्रत का पारण गुरुवार यानी 1 जून को सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में व्रत का पारण करने से व्रत पूजन का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

 

Related Articles

Back to top button