ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

धार जिले में अंधविश्वास में मां ने अपनी तीन बच्चियों की कर दी हत्या

धार ।  धार जिले के सरदारपुर के श्यामपुरा ठाकुर गांव में मंगलवार को मिले तीन बच्चियों के शव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चियों की मां रजनी ने ही उनकी हत्या की थी। गांव में एक बच्ची का शव कुएं के पास और दो के शव कुएं के अंदर मिले थे। पुलिस के अनुसार महिला ने अंधविश्वास में उन्हें मौत के घाट उतार दिया। रजनी किसी तांत्रिक के संपर्क में थी, ग्रामीणों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी और अचानक गुस्से में आ जाती थी।

यह है पूरा घटनाक्रम

धार जिले के सरदारपुर के ग्राम श्यामपुरा ठाकुर में मंगलवार को तीन मासूम बालिकाओं के शव मिले थे। जिसमें एक बच्ची का शव कुएं के नजदीक मिला था, वहीं दो बच्चियों के शव कुएं में मिले थे। लड़कियों के साथ गई उनकी मां रजनी भी लापता थी, जिसे खोजने के लिए पुलिस ने देर रात तक कुएं को खाली करवाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार सुबह वह टांडा खेड़ा गांव में मिल गई, उससे पूछताछ करने के लिए एसडीओपी रामसिंह मेडा सहित पुलिस बल वहां पहुंचा। जहां रजनी ने बताया कि उसने ही तीनों बच्चिों की हत्या की है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार महिला ने अंधविश्वास के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की सघनता से जांच पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button