ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मध्यप्रदेश

धार शहर में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या

धार ।  धार शहर की वसंत विहार कालोनी में बुधवार सुबह 11 बजे दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। युवती पर गोली चलाने वाले का पता अभी नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास में पूजा चौहान रहवासी संजय कालोनी कोर्ट में पेशी के लिए जा रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।

तीन से चार गोलियां चलीं

रहवासियों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो तुरंत ही बाहर निकले और देखा की युवती सड़क पर पड़ी है। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह पाटीदार, नौगांव टीआई भागचंद तवर पहुंचे। बताया जा रहा है करीब तीन से चार फायर हुए इसमें युवती को गोली लगी और मौके पर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

लगाया हत्या का आरोप…

धार जिला अस्पताल में पहुंचे स्वजनों ने बताया कि दो साल पूर्व दीपक नामक युवक पर छेड़छाड़ का प्रकरण पूजा ने दर्ज करवाया था। बुधवार को कोर्ट पेशी में जाना था। सुबह नौ बजे पूजा अपनी दोनों बहनों के साथ घर से निकली। इसमें सिल्वर हिल्स स्थित एक अधिकारी के घर पर पूजा काम करने जाती है। जहां काम समाप्त करने के बाद वह कोर्ट पेशी के लिए निकली। परंतु इस बीच रास्ते में वसंत विहार स्थित शीतला माता मंदिर के पास युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। स्वजनों का आरोप है कि यह हत्या दीपक नामक युवक ने ही की है।

Related Articles

Back to top button