ब्रेकिंग
Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार...
खेल

ऑरेंज कैप की रेस में कोहली से आगे निकले शुभमन गिल

आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 55 रनों से रौंद। गुजरात से मिले 208 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।

गुजरात की बड़ी जीत

गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 56 रन जड़े। वहीं, अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 42 रन कूटे, जबकि डेविड मिलर ने 21 गेंदों पर 42 रन जड़े। आखिरी के ओवरों में राहुल तेवतिया ने 5 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 20 रन कूटे।

मुंबई की ओर से नेहल वढेरा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, कैमरून ग्रीन ने 33 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में गुजरात की ओर से नूर अहमद ने तीन और राशिद खान ने दो विकेट झटके। आइए देखते हैं कि इस मैच के बाद किसके सिर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप।

डुप्लेसी के सिर सज रही ऑरेंज कैप

ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी के सिर की ही शोभा बढ़ा रही है। डुप्लेसी 7 मैचों में इस सीजन 405 रन ठोक चुके हैं। डेवोन कॉनवे अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कॉनवे के बल्ले से आईपीएल 2023 में खेले 7 मैचों में 314 रन निकले हैं।

कोहली से आगे निकले शुभमन गिल

ऑरेंज कैप को पाने की रेस में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है, जो 6 मैचों में 285 रन कूट चुके हैं। वहीं, चौथे नंबर पर अब शुभमन गिल आ गए हैं। गिल ने मुंबई के लिए 56 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन इस सीजन 7 मैचों में 284 रन जड़ चुके हैं। विराट कोहली अब पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। कोहली 7 मैचों में 279 रन ठोक चुके हैं।

राशिद के सिर सज रही पर्पल कैप

पर्पल कैप को राशिद खान ने मोहम्मद सिराज के सिर से छीन लिया है। राशिद ने मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में दो विकेट झटके। राशिद इस सीजन अब 7 मैचों में 14 विकेट निकाल चुके हैं। सिराज 7 मैचों में 13 विकेट लेकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

पर्पल कैप को पाने की रेस में अर्शदीप सिंह अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अर्शदीप ने आईपीएल 2023 में खेले 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। युजवेंद्र चहल 12 विकेट के साथ चौथे और तुषार देशपांडे भी 12 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button