ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
उत्तरप्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषि‍त, पहली बार 100 प्रतिशत रहा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं के र‍िजल्‍ट जारी कर द‍िए हैं। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक से चेक कर सकेंगे।

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने राज्य के 58 लाख छात्र-छात्राओं के लिए शुभकामना संदेश दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा, “प्रिय बच्चों, आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, ज़िंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा! एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!”

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल की घोषणा के साथ ही साथ ही दोनों ही कक्षाओं में अधिकतम मार्क्स प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। इस लिस्ट में पहले 10 स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को यूपी सरकार द्वारा एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इन मेधावी परीक्षार्थियों को एक-एक लैपटॉप भी सरकार देगी।

कम मार्क्स आने पर करा सकते हैं स्क्रूटिनी

आज, 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव लिंक से देखे जा सकेंगे। यदि किसी छात्रा या छात्रा को उम्मीद से कम प्राप्तांक मिलते हैं, तो वे अपनी कॉपियों की फिर से जांच या फिर से मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए यूपीएमएसपी द्वारा ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। इस विकल्प से परीक्षार्थियों के मार्क्स बढ़ने की संभावना रहती है।

 

Related Articles

Back to top button