ब्रेकिंग
Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक...
दिल्ली/NCR

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च होने के विरोध में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। चहल व अन्य कार्यकर्ताओं की वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली के लोग देखना चाहते हैं कि किस तरह से मुख्यमंत्री आवास को सजाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से भाजपा कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

चहल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसे लेकर धक्का-मुक्की हुई।

भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा। भाजपा नेता टीना शर्मा ने इस मामले की शिकायत सीबीआइ से की है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स की राशि इस तरह से खर्च करने की जांच होनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button