ब्रेकिंग
West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2...
खेल

IPL 2023 के बीच में हैदराबाद टीम के लिए आई बुरी खबर

IPL 2023 के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद का एक मैच विनर खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो गया है. इस खिलाड़ी का चोटिल होकर IPL 2023 सीजन से बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि ये क्रिकेटर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी की मदद से मैच जिताने के लिए जाना जाता है. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है.

हैदराबाद टीम के लिए आई बुरी खबर

सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. आपके जल्द फिट होने की कामना करते हैं वाशी.’ सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस आईपीएल सीजन में गेंद और बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. वॉशिंगटन सुंदर IPL 2023 में अभी तक खेले गए अपने 7 मैचों में 3 विकेट ही ले पाए हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने इस आईपीएल 2023 सीजन के 7 मैचों में कुल 17.4 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 146 रन लुटा दिए. वॉशिंगटन सुंदर को इस दौरान 3 विकेट ही मिल पाए. वॉशिंगटन सुंदर बल्ले से भी बुरी तरह नाकाम रहे हैं.

ये मैच विनर खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

वॉशिंगटन सुंदर ने आईपीएल 2023 सीजन के 7 मैचों में कुल 60 रन ही बनाए हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन के अपने आखिरी मैच में 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. वॉशिंगटन सुंदर ने साथ ही 15 गेंदों पर 24 रन भी बनाए थे. वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 4 टेस्ट मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं और 265 रन भी बनाए हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने 16 वनडे मैचों में 16 विकेट और 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 29 विकेट हासिल किए हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने वनडे मैचों में 233 रन और टी20 इंटरनेशनल मैचों में 107 रन बनाए हैं. 58 IPL मैचों में वॉशिंगटन सुंदर ने 36 विकेट हासिल किए हैं और 378 रन भी बनाए हैं.

 

Related Articles

Back to top button