ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

कांग्रेस जितना पीएम मोदी को गाली देगी, उतना ही खिलेगा कमल : शाह

बेंगलुरु । कर्नाटक चुनाव लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। वार-पलटवार का दौर लगातार देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धारवाड़ में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया और खुद पर कराए गए एफआईआर पर कहा कि मैं नहीं डरता। शाह ने कहा कि पूरी दुनिया जिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इतना सम्मान करती है, उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशैला सांप कहते हैं, सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती हैं। साथ ही उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस वालों की मति मारी गई है, वे मोदी जी को जितनी गाली देते हैं, कमल उतने ही अच्छे से खिलेगा।
दरअसल खरगे ने एक जनसभा को संबोधित कर कहा, गलती मत कीजिए। मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। अगर आप कहते हैं कि वह जहरीले नहीं हैं, तब छूकर देखिए, पता चल जाएगा। अगर आप छूएंगे तब मर जाएंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस में केंद्रीय गृह मंत्री शाह के उस बयान को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई तब राज्य ‘दंगों की चपेट में रहेगा।’ कांग्रेस की शिकायत पर शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। हमारी सरकार ने पीएफआई पर बैन लगाकर कर्नाटक को सुरक्षित किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं नहीं डरता हूं।
भाजपा नेता ने कहा कि आपको कोई आपत्ति है, तब आकर बताइए कि क्यों पीएफआई को चालू रखना चाहिए…वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने पीएफआई को सिर पर चढ़ाया था। शाह ने कहा कि कांग्रेस 70 साल से धारा 370 को एक बच्चे की तरह अपनी गोद में सहला रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेडीएस, सपा, बसपा, ममता सब कहते थे कि इस मत हटाइए कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी। धारा 370 हट गई खून की नदियां तब छोड़िए किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी है और दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी बीजेपी पार्टी है।

Related Articles

Back to top button