ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

अगले चुनाव के बाद कांग्रेस को ढूंढ़ते रह जाओगे

जबलपुर ।  मध्यप्रदेश में नक्सली मर रहे हैं, जबकि पड़ौसी राज्य में नक्सली मार रहे हैं। जनता दोनों सरकारों के बीच अंतर देख सकती है। पड़ौसी राज्य की सरकार अपनी नाकामी छुपाने केंद्र पर दोष मढ़ रही हैं। यह कहना रहा प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा का। वे नगर प्रवास के दौरान पत्रकाराें से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव के बाद कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ से भी साफ हो जाएगी। केबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नक्सली समस्या के मुद्दे पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की तुलना करते हुए कहा कि यहां नक्सली मर रहे हैं वहां मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां बड़े-बड़े ईनामी नक्सलियों को भी नहीं छोड़ा जा रहा। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने उस बयान को भी आड़े हाथोंं लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार मदरसों के साथ ही भाजपा कार्यालयों पर भी नजर रखे। इस पर उन्होंने कहा कि केके मिश्रा भाजपा कार्यालयों पर खूब नजर रखें। दृष्टि और दृष्टिकाेंण में अंतर होता है। गलत दृष्टिकोंण के चलते ही कांग्रेस रसातल में समाती जा रही है। जहां जहां वकिल्प के रूप में राजनीतिक दल उभरे वहां-वहां कांग्रेस रसातल में समा गई। यूपी, महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात और पंजाब इसके उदाहरण हैं। नरोत्तम मिश्रा यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि जिस दिन तक चुनाव नहीं हुए उस दिन तक राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस है। चुनाव के बाद कांग्रेस को सभी ढूंढ़ते रह जाएंगे।

कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर भी कहाः

हर तरफ कर्मचारियों एवं सहयोगी कार्यकर्ता संगठनों की नाराजगी के मसले पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनावी साल में ऐसे हालात हमेशा बनते रहे हैं। कर्मचारियों को गले लगाकर रास्ता निकाल लिया जाएगा, कोई नाराज नहीं रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button