ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
लाइफ स्टाइल

पेट की चर्बी कम करने के लिए बदलें नाश्ते का समय

पेट की चर्बी अधिक होने या वजन बढ़ने पर लोग परेशान हो जाते हैं। बढ़ा हुआ वजन कई तरह की बीमारियों की वजह बनता है, वहीं मोटापे के कारण लोगों में आत्मविश्वास की कमी भी आती है। हर कोई इन दिनों पतला और सेहतमंद दिखना चाहता है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, खानपान के कारण न चाहते हुए भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है और बेली फैट दिखने लगता है। लोग वजन कम करने और शरीर की अधिक चर्बी को घटाने के लिए योग, एक्सरसाइज और डाइट आदि कई सारे प्रयास करते हैं। नियमित योगाभ्यास या एक्सरसाइज का कुछ असर भी दिखता है।

नाश्ता करने का सही समय

पहले लोगों की सुबह जल्दी होती थी और सूरज डूबने के बाद अंधेरा होते ही रात हो जाया करती थी। इसलिए लोग सुबह जल्दी ब्रेकफास्ट और सूरज ढलने तक रात का डिनर कर लिया करते हैं। रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा अंतराल होता था। विशेषज्ञ के मुताबिक, डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच कम से कम 14 से 16 घंटे का गैप होने से लोग स्वस्थ और फिट रहते हैं।

डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच गैप

हालांकि आज के बदलते और बिगड़े लाइफस्टाइल में लोगों के खाने पीने का समय भी बिगड़ गया है। लोग देर रात तक जागते हैं और कुछ न कुछ खाते पीते रहते हैं। वहीं सुबह कॉलेज या ऑफिस के कारण या तो बिना रास्ता किए बाहर निकल जाते हैं या फिर सुबह ही कुछ खा लेते हैं। ऐसे में उनके डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच में गैप नहीं होता। जिसके कारण बैली फैट बढ़ने लगता है।

14 घंटे करें फास्टिंग

रात का डिनर जल्दी करके आप सुबह के नाश्ते में कम से कम 14 घंटे का उपवास रखें। अगर डिनर का समय रात के 8 या 9 बजे हैं तो सुबह नाश्ते का समय 11 बजे कर रखें। अगर आप सुबह का नाश्ता इतना लेट नहीं करना चाहते तो शाम में 6-7 बजे तक डिनर कर लें। कुल मिलाकर आपको लगभग 14 घंटे का व्रत रखना है। इससे आपका वजन बढ़ने से नियंत्रित रहता है और शरीर डिटॉक्स होता है।

Related Articles

Back to top button