ब्रेकिंग
GTA 6 Release Date Confirm: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार! इस दिन लॉन्च होगा ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6, रॉकस्टार ... Nautapa 2026: कब से शुरू हो रहा है नौतपा? जानिए सूर्य देव की प्रचंडता के इन 9 दिनों का धार्मिक महत्व Weight Loss Tips: चिया सीड्स को पानी में नहीं, इस चीज के साथ खाएं; तेजी से घटेगा वजन, एक्सपर्ट ने बत... Karnataka BJP President: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के लिए दिल्ली में हलचल तेज; विजेंद्र को दोबारा मिल स... Rajasthan Cabinet Decisions: राजस्थान में पेंशनर्स को बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल ऐप से दे सकेंगे जीवन... Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन; कोर्ट में 1500 पन्नों ... UP Power Crisis: 'आईना उठाने से पहले खुद देखो'—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री क... Make in India: शिरडी में बनेगा निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा डिफेंस कॉम्प्लेक्स; हर साल तैयार होंगे 5 ला... Nuh Police Action: नूंह में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई तो खैर नहीं; पुलिस पूछेगी पैसों का सोर्स, ... Tejashwi Yadav Attack: 'महंगाई की मेलोडी पर NDA के पास नहीं कोई रेमेडी'; तेजस्वी यादव का पीएम मोदी प...
विदेश

पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की जीवनी का न्यूर्याक में विमोचन

न्यूर्याक । देश के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की जीवनी का अमेरिका के न्यूयॉर्क में विमोचन किया गया है। वर्तमान में भारत की जी-20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक श्रृंगला (61) ने पिछले सप्ताह इस संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी जीवनी ‘नॉट एन एक्सीडेंटल राइज’ का विमोचन किया गया। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) की सहायक कंपनी ‘जयपुर फुट यूएसए’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ जस्टर और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल विशेष अतिथि थे।‘नॉट एन एक्सीडेंटल राइज’ को सिक्किम विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपमाला रोका ने लिखा है। इससे पहले भारत में इसका विमोचन इस महीने की शुरुआत में दार्जिलिंग में हुआ था। श्रृंगला की यह जीवनी दृढ़ता, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, कौशल और क्षमता के बल पर भारतीय विदेश सेवा में उनके सर्वोच्च पद तक पहुंचने का वर्णन करती है। यह जीवनी बताती है कि उनका जीवन और कार्य उनकी विरासत, उनकी संस्कृति और उनके मूल्यों में दृढ़ता से निहित हैं। श्रृंगला ने कहा कि यह पुस्तक न केवल मेरे करियर, बल्कि मेरे अब तक के पूरे जीवन की अच्छी तरह से शोध करके दी गई स्पष्ट जानकारी पेश करती है।
श्रृंगला ने याद किया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के देश को अपनी चपेट में लेने से ठीक पहले जब वह अप्रैल 2021 में सिक्किम गए थे, तब वह पहली बार रोका से मिले थे। श्रृंगला ने कहा कि उस समय सिक्किम विश्वविद्यालय ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत और अमेरिका के बीच लोगों के संबंधों के बारे में भी बताती है।

Related Articles

Back to top button