ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
विदेश

बाइडन और अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच हुए समझौते को गलत ठहराया

प्योंगयांग । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने बाइडन और अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच हुए समझौते को गलत ठहराया है। किम यो जोंग ने कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु खतरों से निपटने के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए नए समझौते के जवाब में उनका देश अपनी सैन्य शक्ति का और अधिक प्रदर्शन करेगा। जोंग ने कहा कि यह समझौता उत्तर कोरिया के प्रति इन दोनों देशों की ‘अत्यधिक’ शत्रुता को दर्शाता है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर निजी हमले भी किए। बाइडन और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्ष यून सुक येओल ने उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे का मुकाबला करने के लिए एक नयी योजना का अनावरण किया था। इस दौरान, बाइडन ने कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका या उसके सहयोगियों एवं भागीदारों के खिलाफ किया जाने वाला परमाणु हमला अस्वीकार्य होगा और इसका परिणाम इस तरह की कार्रवाई करने वाले शासन का अंत होगा। दोनों देशों के बीच समझौते के तहत उत्तर कोरिया के परमाणु खतरे को रोकने के प्रयास के तहत दक्षिण कोरिया में समय-समय पर अमेरिका की परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने, दोनों देशों के बीच प्रशिक्षण को मजबूत करने और अन्य कदम उठाने का आह्वान किया गया है। बाइडन और यून की शिखर वार्ता ऐसे समय में हुई थी, जब कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ गया है।
गौरतलब है ‎कि उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण और अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों में तेजी आई है। उत्तर कोरिया 2022 की शुरुआत से अब तक करीब 100 मिसाइल का प्रक्षेपण कर चुका है। बाइडन और यून की मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हमला किए जाने की स्थिति में राष्ट्रपतियों के स्तर पर द्विपक्षीय विचार-विमर्श करने और अमेरिका के परमाणु हथियारों समेत गठबंधन की पूरी ताकत का तेजी से, अप्रत्याशित तरीके से और निर्णायक तरीके से इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। मीडिया में आई जोंग की टिप्पणियों में कहा गया है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए समझौते ने उत्तर कोरिया के खिलाफ उनकी ‘सबसे शत्रुतापूर्ण और आक्रामक कार्रवाई की मंशा’ को प्रतिबिंबित किया है और यह क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को ‘और अधिक गंभीर खतरे’ में धकेल देगा।

 

Related Articles

Back to top button