ब्रेकिंग
हजारीबाग में पत्रकारों का एक दिवसीय धरना, नगर निगम अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ फूटा गुस्सा झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देना हुआ महंगा, जैक ने बढ़ाया 120 रुपये परीक्षा शुल्क रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार झारखंड एसएलबीसी की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर, बैंकों को 30 दिन में सूचीबद्ध होने का... जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोरिया-बस्तर और सुकमा में वेतन रोका और निल... छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्मृत... महादेव सट्टा ऐप घोटाला: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 6000 करोड़ के महाघोटाले में बड़ा... बलौदा बाजार के सकरी बाईपास पर ड्राइवरों का उग्र प्रदर्शन, चक्काजाम से यातायात ठप— जूते-चप्पलों की मा...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल के रिकार्ड में 55 हजार डाक्टर, सत्‍यापन में मिले 24 हजार

भोपाल ।  मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल के रिकार्ड में भले ही 55 हजार डाक्टर हैं, लेकिन आनलाइन सत्यापन में सिर्फ 24 हजार ही मिले हैं। अब केवाइसी कराने के लिए इन डाक्टरों से निर्धारित साफ्टवेयर में उनका लाइव फोटो भेजने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन अभी तक सिर्फ चार सौ डाक्टरों ने ही केवाइसी कराया है। पहले चरण में चार हजार डाक्टरों को केवाइसी कराने के लिए चिह्नित किया गया है। इन्हें बार-बार फोन किया जा रहा है, लेकिन वह बच रहे हैं। बता दें कि कई चिकित्सकों की मृत्यु हो चुकी है, इसके बाद भी उनका पंजीयन मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल में जीवित है। ऐसे में ई केवाइसी से डाक्टरों की सही संख्या सामने आएगी। इनमें सरकारी और निजी दोनों डाक्टर शामिल हैं।

वर्ष 2021 में शुरू हुई सत्यापन की प्रक्रिया में डाक्टरों को एमपी आनलाइन के माध्यम से अपना पंजीयन नंबर, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करनी थी। शुरू में तो इसका भी डाक्टरों ने विरोध किया, लेकिन जब काउंसिल की ओर से सख्ती की गई तो लगभग 20 हजार डाक्टरों ने जानकारी डाली। चार हजार नए पंजीयन नवीन फारमेट के अनुसार थे, जिसमें मोबाइल नंबर, आधार आदि की जानकारी दर्ज थी। इस कारण उन्हें अलग से जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ी। इस तरह कुल 24 हजार डाक्टरों का ब्योरा मिल पाया है। इस आधार पर यही माना जा रहा कि प्रदेश में कुल इतने ही डाक्टर हैं। यानी प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ आबादी के मान से तीन हजार 541 लोगों पर एक एलोपैथी चिकित्सक हैं।

Related Articles

Back to top button