ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मनोरंजन

सुंबुल तौकीर खान ने फहमान संग अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए किया खुलासा

‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, जिसकी वजह है अभिनेता फहमान खान के साथ उनकी नजदीकियां। दरअसल, टीवी शो ‘इमली’ में सुंबुल और फहमान खान की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। शो के बाद भी दोनों बॉन्डिंग देख फैंस यह कयास लगाने लगे कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब अभिनेत्री ने अभिनेता के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।

‘बिग बॉस’ में भी सुंबुल और फहमान की बॉन्डिग देख फैंस को ऐसा लगा कि दोनों के बीच जरूर कोई रिश्ता है। हाल ही में फहमान ने इस बात का खुलासा किया था कि वह ‘इमली’ के सेट पर सुंबुल के नजदीक कैसे आए। अब सुंबुल ने भी अपने और फहमान के रिश्ते पर बात करते हुए कहा है कि वह दोनों केवल एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुंबुल ने कहा कि हां मैं अब भी फहमान की दोस्त हूं, लेकिन हम दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। हमें अब मिलने के लिए समय भी नहीं मिल पाता। हमने एक शो में साथ काम किया था, लेकिन अब हम अलग-अलग प्रोजेक्ट पर अलग-अलग काम कर रहे हैं, इसलिए हमें संपर्क में रहने का समय नहीं मिलता है। जब हमने ‘इमली’ की शूटिंग की थी, तब हम वही मिले थे। पहले हम दोनों एक साथ काम करते थे तो मिलते रहते थे, लेकिन अब हमें मुश्किल से ही मिलने का समय मिलता है, लेकिन आज भी हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।

साथ ही सुंबुल तौकीर खान ने बीते दिनों मीडिया में आई फहमान और उनके रिश्तो की खबरों पर भी बात की। उन्होंने फैंस से कहा कि वह उन्हें लेकर क्यों लड़ रहे हैं, सब अच्छा चल रहा है। जब आप एक शो में साथ काम करते हो तो आप अपने को-स्टार से रोज मिलते हैं, क्योंकि आपके पास कोई और रास्ता नहीं होता, लेकिन अगर आप अलग-अलग शो में काम कर रहे हैं तो यह जरूरी नहीं है कि आप फिर भी टाच में रहें। आपकी लाइफ और आपका रूटिंग काफी हद तक बदल जाता है।

Related Articles

Back to top button