ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

रेड कारपेट पर निक और प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक आउटफिट के साथ की ट्विनिंग….

हर साल की तरह इस साल भी सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक हॉलीवुड स्टार अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा का भी लुक सामने आया है।

प्रियंका चोपड़ा का लुक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस कारपेट पर पति निक जोनस के साथ एंट्री की। इस फैशन नाइट में दोनों ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आए।

प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। इस दौरान एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस पर सभी की निगाहें टिक गईं। तो वहीं निक ब्लैक सूट और व्हाइट शर्ट में नजर आए।

खास था डायमंड नेकलेस

इस ड्रेस पर पीसी ने 11.6 कैरेट से बना डायमंड नेकलेस भी कैरी किया हुआ था। खबरों के मुताबिक, नेकलेस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है। ट्वीट में लिखा है, “मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।

6 साल पहले निक संग किया था डेब्यू

आपको बता दें, पीसी ने मेट गाला के रेड कारपेट पर साल 2017 में डेब्यू किया था। इस दौरान निक भी नजर आए थे। पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस इस फैशन नाइट में अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही है।

हर बार उनका एक अलग अवतार और फैशन देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इससे पहेल प्रियंका चोपड़ा तीन बार मेट गाला इवेंट में शामिल हो चुकी हैं। साल 2023 में उनका ये चौथा अपीयरेंस है।

कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी थीम

इस साल की थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ है, जो दिवंगत डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को समर्पित किया गया है। साल 2019 में इनका निधन हो गया था। यह दुनिया भर के मशहूर डिजाइनर में से एक थे।

Related Articles

Back to top button