ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
छत्तीसगढ़

चोरी और चोरी के सामानों की बिक्री रोकने कबाड़ियों और यार्ड में छापा, 10 पर कार्रवाई, छड़ और एंगल जब्त

रायपुर ।  जिले के कबाड़ियों और यार्ड संचालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान कार्रवाई की गई। लगभग पांच लाख रुपये की कीमत के भारी मात्रा में अवैध कबाड़ का सामान और चार पहिया वाहन कार्रवाई में जब्त किए गए। चोरी को रोकने और चोरी के सामानों की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए कार्रवाई की गई। उरला, खमतराई, धरसींवा, कबीरनगर, गोबरानयापारा, डीडी नगर, मुजगहन एवं टिकरापारा क्षेत्र के 10 कबाड़ियों व यार्ड संचालकों के ऊपर कार्रवाई की गई। चोरी का सामान खरीदते व बेचते पाए जाने पर 10 आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा गया। सभी कबाड़ियों व यार्ड संचालकों को चोरी का माल नहीं खरीदने और ऐसा माल बेचने वालों की तत्काल पुलिस में शिकायत करने के लिए दी गई सख्त हिदायत।

यहां की गई कार्रवाई :

– थाना कबीरनगर क्षेत्र में कबाड़ी नंदन चौधरी के यार्ड से अवैध रूप से रखे 120 किलो लोहे की छड़ जब्त की गई।

– थाना टिकरापारा क्षेत्र में कबाड़ी धर्मेंद्र नाई के यार्ड में अवैध रूप से रखे लगभग 200 किलो लोहे के एंगल जब्त किया गया।

– थाना मुजगहन क्षेत्र में कबाड़ी भूपेंद्र सोनवानी के यार्ड में अवैध रूप से रखे लगभग 100 किलो लोहे के एंगल जब्त किए गए।

– थाना डीडी नगर क्षेत्र में कबाड़ी खगेश निर्मलकर के यार्ड में अवैध रूप से रखे लगभग 100 किलो लोहे के छड़ एवं कबाड़ को जब्त किया गया। – थाना गोबरानयापारा क्षेत्र में कबाड़ी कमलेश पटेल के यार्ड में अवैध रूप से रखे लगभग 200 किलो लोहे का शटर का गेट जब्त किया गया।

– थाना खमतराई क्षेत्र में कबाड़ी कन्हैया टंडन के पास अवैध रूप से एक ट्रक मे रखे लोहे के कबाड़ को जब्त किया गया।

– थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी आदित्या प्रकाश साहू और एक अन्य कबाड़ी के पास दो नग छोटा हाथी चारपहिया वाहन में रखे लोहे के कबाड़ को जब्त किया गया।

– चौकी सिलतरा थाना धरसींवा क्षेत्र में कबाड़ी प्रदीप यादव के पास ट्रक में रखे लोहे के कबाड़ को जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button