ब्रेकिंग
Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव... Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला...
व्यापार

केंद्र सरकार का पेंशन पर आया नया अपडेट

अगर आप भी नौकरीपेशा है और हर महीने आपकी सैलरी से एम्‍पलाई प्राव‍िडेंट फंड कटता है तो यह खबर आपको खुश कर देगी. अगर आप भी पहले के मुकाबले ज्‍यादा पेंशन पाना चाहते हैं तो सरकार की तरफ से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है. सरकार की तरफ से इस पर नया अपडेट आया है. यह फैसला कर्मचार‍ियों की सहूल‍ियत को ध्‍यान में रखकर द‍िया गया है. ईपीएफओ की तरफ से हायर पेंशन पाने के लिए आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून कर दिया गया है.

26 जून तक कर सकेंगे आवेदन

ईपीएफओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया क‍ि 3 मई को खत्म होने वाली समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून, 2023 कर दिया गया है. ईपीएफओ के इस फैसले के बाद पात्र कर्मचारी अब 26 जून तक अधिक पेंशन पाने के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. ईपीएफओ ने सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर, 2022 के पेंशन संबंधी निर्णय पर अमल करते हुए मौजूदा अंशधारकों एवं र‍िटायर हो चुके कर्मचारियों को 3 मई, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था.

अध‍िक पेंशन के ल‍िए कुछ शर्तें भी रखी गईं

अपने अहम फैसले में न्यायालय ने कहा था कि ईपीएफओ को मौजूदा एवं पूर्व अंशदाताओं को अधिक पेंशन का विकल्प चुनने का अवसर देना चाहिए. अध‍िक पेंशन का व‍िकल्‍प चुनने के ल‍िए ईपीएफओ की तरफ से कुछ शर्तें भी रखी गई थीं. कर्मचारी संगठनों के कई प्रतिनिधियों ने ईपीएफओ से समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था. इस बात को ध्यान में रखते हुए अधिक पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ाकर 26 जून करने का फैसला क‍िया गया है.

दोनों तरह से कर सकते हैं आवेदन

ईपीएफओ ने कहा कि कर्मचारियों, नियोक्ताओं एवं उनके संगठनों से आई मांगों पर विचार करने के बाद अंत‍िम त‍िथ‍ि को आगे बढ़ाया गया है. इससे पेंशनर्स एवं मौजूदा अंशधारकों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा. ईपीएफओ की अध‍िक पेंशन योजना के ल‍िए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें अधिक पेंशन के लिए आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को नजदीकी EPFO ऑफिस जाना होगा. वहां पर आपको जरूरी दस्‍तावेजों के साथ एप्लिकेशन भरनी होगी. या फ‍िर आप इसके ल‍िए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. फ‍िलहाल EPS में कंट्रीब्‍यूशन के लिए हर महीने 15,000 रुपये सैलरी की सीमा तय की गई है. यद‍ि आपकी बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तब भी आपका EPS का कंट्रीब्यूशन 15,000 रुपये की सैलरी के आधार पर 1250 रुपये ही होता है.

 

Related Articles

Back to top button