ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा नया घर, बेटी जियाना संग हुईं शिफ्ट….

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। बीते साल एक्ट्रेस ने पति राजीव सेन के साथ अलग होने का फैसला लिया था।

इस कपल ने शादी करीब तीन साल बाद अलग होने का फैसला किया। ऐसे में उन्होंने पति का घर भी छोड़ दिया था और बेटी संग मुंबई में एक छोटे से घर में किराए पर रह रही थी। वहीं अब चारु ने खुद अपना नया घर खरीदा है।

चारु असोपा ने खरीदा नया घर

चारु असोपा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी है। वह रोजाना अपने चैनल पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी शेयर करती है। इस बार उन्होंने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज भी साझा की है। उन्होंने मुंबई में नया घर खरीद लिया है और इसकी एक झलक भी दिखाई।

वीडियो में एक्ट्रेस पुराने घर में नजर आती हैं, जहां सारा सामान पैक हो रहा है। इसके बाद वो बेटी जियाना संग नए घर में प्रवेश करती हैं। पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। हर कमरे की झलक दिखाती हैं। इसके साथ ही चारु ने ये भी बताया कि वह बुआ बन गई हैं। वो जल्द ही भाई और भाभी से मिलने भी जाएंगी।

तलाक ले रहे हैं राजीव और चारू

आपको बता दें, चारु असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। दोनों तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी हैं। कपल ने साल 2019 में शादी की थी। इस शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन हुई और राजीव ने चारु का साथ छोड़ दिया था। दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारा और कुछ समय बाद बेटी जियाना उनकी जिंदगी में आई, लेकिन अब फिर ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button