ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
लाइफ स्टाइल

5 मई तक ही भर पाएंगे हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए फॉर्म, जल्द करे आवेदन….

HSSC CET 2023: हरियाणा सीईटी में सफल घोषित 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए अलर्ट। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा विज्ञापन (सं.03/2023) के माध्यम से

विज्ञापित 31,529 ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए संचालित की जा रही आवेदन प्रक्रिया दो दिन बाद समाप्त हो जाएगी। आयोग द्वारा यह भर्ती हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, आयोगों, आदि के लिए निकाली गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए सिर्फ वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने एचएसएससी द्वारा 5 व 6 नवंबर 2022 को आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2022 में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया गया था। बता दें कि एचएसएससी ने 3.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों को सफल घोषित किया था। इसके बाद इन उम्मीदवारों के लिए 31 हजार से अधिक ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

HSSC CET 2023: कहां और कैसे हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन?

हरियाणा ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक सीईटी 2022 सफल उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद सम्बन्धित भर्ती के विज्ञापन पर क्लिक करें। फिर नये पेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं भरना है। बता दें कि इस भर्ती के लिए एचएसएससी ने आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू की और आखिरी तारीख 5 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 5 मई किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button