ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मनोरंजन

Bigg Boss 13: अरहान खान ने किया रश्मि देसाई को प्रपोज़, गिफ्ट की अंगूठी!

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ इस हफ्ते और भी मज़ेदार होने वाला है, क्योंकि घर में एंट्री करने वाले हैं दो पुराने कंटेस्टेंट अरहान खान और शेफाली बग्गा। वहीं एक नई कंटेस्टेंट भी घर में कदम रखने वाली हैं, और वो नई कंटेस्टेंट होंगी विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मदुरीमा तुलि। खबरों की मानें तो मदुरीमा तुलि घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेंगी। जहां मदुरीमा के आने से घर में थोड़ी हलचल बढ़ सकती है वहीं अरहान की एंट्री रश्मि के लिए काफी स्पेशल होने वाली है।

घर से बेघर हो चुके अरहान ने शो से निकलने के बाद कहा था की वो घर में एक बार और जाना चाहते हैं और रश्मि को प्रपोज़ करना चाहते हैं। अरहान ने जो कहा वो किया भी। अरहान आज घर में जाएंगे तो इशारों-इशारों में रश्मि को प्रपोज़ करेंगे। अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रश्मि किचन में खाना बना रही हैं तभी अरहान उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि रश्मि उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर रही हैं क्योंकि ये घरवालों का टास्क है कि आए हुए कंटेस्टेंट्स को  उन्हें इग्नोर करना है।

वीडियो में दिख रहा है कि अरहान रश्मि के कान में कुछ कहते हैं लेकिन रश्मि उन्हें इग्नोर करती हैं। इसके बाद वो अपनी जैकेट में से कुछ निकालते हैं और मुट्ठी में बंद कर के रश्मि को देते हैं। इसके बाद अरहान वहां से चले जाते हैं और रश्मि उनके पीछे-पीछे जाती हैं। इसके बाद आरती उन्हें गले लगाती हैं और कहती हैं वो तुझे अंगूठी दे गया रश्मि। इसके बाद रश्मि कहती हैं ‘मुझे जो जानना था उसका जवाब भी आ गया’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button