ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ आई थी, इस फिल्म में सुपरस्टार के अपोजिट नया चेहरा लिया गया था. फिल्म में डेजी शाह ने सलमान के साथ काम किया था. वही डेजी शाह अब टेलीविजन पर रोहित शेट्टी के शो पर नजर आएंगी. बीटी के मुताबिक, एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 13 की कन्फर्म पार्टिसिपेट बनकर शो पर आएंगी हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने कुछ दिनों पहले ही इस शो के मेकर्स को शो में आने के लिए हांमी भरी थी. खतरों के खिलाड़ी से जुड़े सोर्स ने बताया-‘हम काफी समय से डेजी शाह से संपर्क में थे. हाल ही में एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. हम कोशिश कर रहे हैं कि अलग अलग डोमेन के सेलेब्स को इस बार शो के साथ जोड़ें ऐसे में हमने बी टाउन गर्ल डेजी को भी अप्रोच किया. हमने बॉलीवुड, म्यूजिक, रिएलिटी शोज और डेली सोप से सेलेब्स को पिक किया है. अब ये टीम मिलकर साउथ अफ्रीका के लिए निकलेगी. मई के दूसरे हफ्ते में रोहित शेट्टी समेत सभी एक्टर्स साउथ अफ्रीका के लिए जाएंगे. ‘

बॉलीवुड में सुपरस्टार सलमान खान संग किया था डेब्यू

बता दें, डेजी शाह ने अपनी पहली फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान संग काम किया था. फिल्म जय हो से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस हेट स्टोरी फिल्म के तीसरे पार्ट में नजर आई थीं. साल 2018 में उन्होंने फिल्म रेस में भी काम किया था. तो वहीं साल 2019 में डेजी एक गुजराती फिल्म में भी नजर आई थीं. उन्होंने गुजरात 11 से गुजराती सिनेमा में डेब्यू किया था.

 

Related Articles

Back to top button