ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

11हार से बंद हो जाएंगे दिल्ली के लिए प्लेऑफ के रास्ते, जाने दोनों टीमों के प्लेइंग 11

आईपीएल 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस के साथ होगी। गुजरात की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। वहीं, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए दिल्ली को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

बेहतरीन फॉर्म में गुजरात

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में बेमिसाल रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक खेले 8 मैचों में से 6 में जीत का स्वाद चखा है, तो सिर्फ दो ही मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। आखिरी मुकाबले में टीम ने केकेआर को 7 विकेट से पीटा था। बल्लेबाजी में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है।

वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या और विजय शंकर भी अहम समय पर योगदान देने में सफल रहे हैं। बतौर फिनिशर डेविड मिलर और राहुल तेवतिया टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। नई गेंद के साथ मोहम्मद शमी बेहद कारगर रहे हैं, तो हार्दिक की गेंदबाजी में भी वो धार नजर आई है। स्पिन विभाग में राशिद और नूर अहमद ने मिलकर बल्लेबाजों को खासा तंग किया है।

दिल्ली को चाहिए हर हाल में जीत

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हर हाल में गुजरात को हराना होगा। डेविड वॉर्नर की अगुवाई में दिल्ली इस समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। आखिरी मैच में टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, लास्ट मैच में मिचेल मार्श ने बल्ले और गेंद दोनों से बढ़िया प्रदर्शन किया था। वहीं, फिल सॉल्ट भी बेहतरीन लय में नजर आए थे।

GT vs DC संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, फिल सॉल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

 

Related Articles

Back to top button