ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
राज्य

जमुई में घर में फंदे से झूलता महिला का मिला शव….

बिहार के जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गोष्टी गांव में शनिवार को घर में ही एक महिला का शव साड़ी के फंदे से झूलता हुआ मिला। मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से झूल रहे शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतका की पहचान गोष्टी गांव निवासी फारूक अंसारी की पत्नी गुलशन बीबी (32) के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, फारूक अंसारी गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। वह आठ दिन पहले ही अपने गांव से कमाने गुजरात गया था। उसने अपने चार बच्चों और पत्नी को घर में भाई और भाभी के साथ रहने के लिए यहीं छोड़ दिया। लेकिन शनिवार को गुलशन बीबी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से झूलता हुआ पाया मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका गुलशन बीबी के पिता मोहम्मद शमीम अंसारी ने हत्या की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि घरेलू विवाद को लेकर उसकी बेटी की हत्या उसकी गोतनी और भैसुर (जेठ-जेठानी) ने पीट-पीटकर कर दी। सबूत छिपाने को लेकर उसे गले में साड़ी का फंदा डालकर लटका दिया गया। मृतका के पिता के बयान के आधार पर चंद्रमंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसके बाद पुलिस उसकी गोतनी और भैसुर को गिरफ्तार कर उसे थाने लाया गया। जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी के बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ की।

 

Related Articles

Back to top button