ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
लाइफ स्टाइल

इसरो में 65 साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

इसरो में सरकारी नौकरी के इच्छुक या इसरो साइंटिस्ट भर्ती या इसरो इंजीनियर भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (आइसीआरबी) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रीजेरेशन और ए/सी एण्ड आर्किटेक्चर विभागों में साइंटिस्ट / इंजीनियर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा वीरवार, 4 मई 2023 को जारी विज्ञापन (सं.ICRB: 01(CEPO):2023) के अनुसार सभी विभागों में साइंटिस्ट/इंजीनियर के कुल 65 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सबसे अधिक 39 रिक्तियां सिविल विभाग के लिए हैं। इसके बाद इलेक्ट्रिकल की दूसरी सबसे अधिक 14 वेकेंसी निकाली गई हैं।

इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

इसरो द्वारा साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, apps.ursc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क नहीं भरना है।

इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 24 मई 2023 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button