ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
मध्यप्रदेश

पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा में एक साथ हुआ छह शवों का अंतिम संस्कार

मुरैना ।  लेपा गांव में खूनी संघर्ष में मरे छह लोगों के शवों का शनिवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि पहले स्वजन बिना अपनी मांगों को पूरा किए अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं थे। लेकिन प्रशासन व पुलिस के अफसरों द्वारा उनकी मांगों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद स्वजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इसके बाद सभी शवों के लिए गांव के मुक्तिधाम में ही एक साथ छह चिता तैयार की गईं और इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि अंतिम संस्कार में गांव के कम ही लोग मौजूद थे। मृतकों के रिश्तेदार व परिवर के लोग ही थे। अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन व पुलिस के अफसर मय बल के मौजूद थे। शवों के अंतिम संस्कार के बाद प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली है।

 

Related Articles

Back to top button