ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

कोविड के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही

भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बीते 24 घंटे में 1,839 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा रविवार को 2,380 था। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 27 हजार से घटकर 25 हजार रह गई हैं।महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,44,14,599 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 27,212 से घटकर 25,178 रह गई है।

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,71,469 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.06 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।अगर हम बीते हफ्ते के सक्रिय मामलों पर एक नजर डालें, तो इससे पता लगता है  हमारा स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से काम कर रहा है। जहां एक ओर केस बढ़ने की खबरें आने से लोगों में डर पैदा होने लगा था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग महामारी पर काबू करने में लग गया था। लोगों और स्वास्थ्य महकमे की जागरूकता ही है कि कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी लगातार कमी आ रही है।

 

Related Articles

Back to top button