ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
व्यापार

Coal India को मार्च तिमाही में हुआ 5500 करोड़ से अधिक का मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ चार रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। डिविडेंड वह राशि होती है, जो कंपनी अपने मुनाफे में से निवेशकों को देती है।देश की सबसे बड़ी कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया की ओर से रविवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे। वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कंपनी ने 5,527.62 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। इससे एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 6,715 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2022-23 की चारों तिमाहियों में कंपनी को 28,125 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 में हुए मुनाफे 17,278 करोड़ रुपये के मुनाफे से 61 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले कंपनी को 2018-19 में 17,464 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।कंपनी की ओर से मुनाफे में कमी आने की वजह कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए किए गए उच्च प्रावधान बताई गई।आगे कंपनी द्वारा कहा गया कि नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों का वेतन संशोधन 1 जुलाई, 2021 से लंबित है। यूनियन के साथ वेज एग्रीमेंट फाइलन होना बाकी है। इस कारण कंपनी ने 5,870.16 करोड़ रुपये का प्रवाधान किया है।

वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में घोषित किए गए 4 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मिला दिया जाए, तो कंपनी कुल 24.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंट दे चुकी है। इससे पहले कंपनी फरवरी में 5.25 रुपये प्रति शेयर और नवंबर 2022 में 15 रुपये प्रति शेयर का डिवेडेंड दिया था। कोल इंडिया का शेयर सोमवार (8 मई) को 11 बजे  2.70 प्रतिशत नीचे 231 रुपये पर कारोबार कर रहा था।वित्त मंत्री आज FSDC बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की करेंगी समीक्षा,RBI गवर्नर समेत सभी नियामक लेंगे हिस्सा।

 

Related Articles

Back to top button