ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य?
देश

बड़ा रिटर्न देने के नाम पर ठगे 240 करोड़, केरल के एक फाइनेंसर को ईडी ने किया गिरफ्तार

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सोमवार को केरल के एक फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर 1,000 लोगों से उनकी जमा राशि पर ऊंची दर पर वापसी का वादा कर उनसे करीब 240 करोड़ रुपये ठगे।

मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर हुई गिरफ्तारी

केचेरी एंटरप्राइजेज के मालिक वेणुगोपाल एस को एजेंसी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत की मंजूरी मिलने के बाद हिरासत में ले लिया है। वह पहले से ही केरल पुलिस-कोल्लम जिले के पुनालुर पुलिस स्टेशन की हिरासत में था।

ईडी के चार दिन के रिमांड पर भेजे गए

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अदालत ने वेणुगोपाल को ईडी के चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जनता से 240 करोड़ रुपये की अवैध जमा राशि के संग्रह के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध की जांच की जा रही है। ईडी ने आरोप लगाया कि वेणुगोपाल ने जमाकर्ताओं से एकत्र की गई राशि का भुगतान नहीं करके “धोखा” किया।

उच्च रिटर्न का झूठा आश्वासन 

एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने आम जनता से जमा स्वीकार करते हुए हर साल 15-18 प्रतिशत से उच्च रिटर्न का आश्वासन दिया और उन्हें कहा कि केचेरी एंटरप्राइजेज को आरबीआई की मान्यता प्राप्त है।

उन्होंने जमाकर्ताओं को यह भी बताया कि उनके निवेश सुरक्षित हैं और उनके पास किसी भी समय अपना निवेश वापस लेने का विकल्प था और उनकी व्यावसायिक इकाई के पास राज्य और केंद्र सरकारों से सभी अनुमोदन थे।

1,000 से अधिक लोगों को धोखा मिला

ईडी ने कहा कि आखिरकार, केरल के दक्षिणी जिलों और उसके आसपास के क्षेत्र में इस घोटाले को अंजाम दिया गया और 1,000 से अधिक लोगों को धोखा मिला। ईडी ने कहा कि अपराध की आय और घोटाले में वेणुगोपाल की मदद करने वाले अन्य लाभार्थियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button