ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
धार्मिक

शनिवार से आरंभ हो रहा ज्येष्ठ माह, भूलकर भी न करें ये गलतियां

सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण माना जाता हैं लेकिन ज्येष्ठ माह बेहद ही खास होता है। जो कि इस बार 6 मई दिन शनिवार से आरंभ होने जा रहा है। इस महीने पड़ने वाले मंगलवार का भी अपना महत्व होता है जिसे बड़े मंगल के नाम से जाना जाता है इस दिन भक्त भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं

मान्यता है कि बड़े मंगल पर दान पुण्य के कार्य करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। वही ज्योतिष की मानें तो ज्येष्ठ मास में कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना घर की बरकत चली जाती है और परिवार को गरीबी व दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता हैं, तो आज हम आपको बता रहें हैं कि वो कौन से काम हैं।

ज्येष्ठ माह से जुड़े नियम-
आपको बता दें कि ज्येष्ठ के महीने में एक समय ही सोना चाहिए यानी इस महीने में दोपहर के वक्त सोने से रोग उत्पन्न होने लगता है इस महीने गर्मी का प्रकोप अधिक रहता है ऐसे में धूप में घूमना फिरना भी ठीक नहीं होता है। वही जिन लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ता है वे ठंडी चीजों का सेवन करें। इसके अलावा इस महीने में वरुण देव की पूजा करना उत्तम होता है। पानी की बर्बादी वैसे तो कभी नहीं करनी चाहिए लेकिन इस महीने अगर कोई जल बर्बाद करता है तो उसे संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा महीने पड़ने वाले बड़े मंगल को किसी को उधार में पैसा नहीं देना चाहिए ऐसा करने से धन मिलने में कठिनाई होती है साथ ही कर्ज भी बढ़ जाता है।

आपको बता दें कि इस महीने में बैंगन, राई, लहसुन, गर्मी करने वाली सब्जियां खाने से दोष लगता है साथ ही सेहत पर भी बुरा असर होता है। ज्येष्ठ मास में अन्न और जल का दान करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और लक्ष्मी कृपा से धन धान्य की कमी नहीं होती है।

Related Articles

Back to top button