ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

पहले ढोल-नगाड़े बजाए, फिर बदमाशों के मकानों पर चलाया बुलडोजर

उज्जैन ।  शहर में बढ़ते अपराध पुलिस ने एक बार फिर एंटी माफिया अभियान चलाया है। ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस, नगर निगम तथा राजस्व अधिकारी बदमाशों के घर पहुंचे और मुनादी करवाई। इसके बाद फ्रीगंज में हुए गोलीकांड के दो आरोपी दो के मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल शामिल है। सोमवार को तीन एएसपी, चार सीएसपी, पांच थाना प्रभारी तथा भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम व राजस्व अधिकारी जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों के घरों पर ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे। एसपी डा. इंद्रजीत बाकलवार तथा आकाश भूरिया ने बदमाशों के घरों पर मुनादी करवाई। पुलिस ने पहली बार बदमाशों के घरों पर ढोल लेकर पहुंची और कार्रवाई की चेतावनी दी।

राजू द्रोणावत हत्याकांड के आरोपितों के मकानों पर चला बुलडोजर

फ्रीगंज क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपितों की पहचान कर एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों के मकानों को जमींदोज कर दिया।

बता दें कि बुधवार को राजू द्रोणावत नामक युवक फ्रीगंज में एक चाय की दुकान के सामने खड़ा था। उसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आए और राजू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारों की पहचान जीतू गुर्जर तथा धर्मेंद्र सिसोदिया के रूप में की थी। सोमवार को पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ बदमाशों के घर पहुंची। पुलिस ने जीतू गुर्जर के हरि नगर स्थित अवैध मकान को जमींदोज कर दिया। जीतू के खिलाफ मारपीट हत्या के छह अपराध दर्ज हैं। इसी प्रकार उसके साथी धर्मेंद्र सिसोदिया के मोती नगर स्थित मकान को भी तोड़ दिया गया है। धर्मेंद्र के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button