ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस से मिले भारत-अमेरिका के NSA

वाशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने सऊदी क्राउन प्रिंस और अपने भारतीय व अमीराती समकक्षों से सऊदी अरब में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और दुनिया के साथ जुड़ी परियोजना और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा। बता दें, बैठक रविवार को जेद्दा में हुई थी।व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि सुलविन और डोभाल इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर फिर से मिलेंगे। जनवरी में यहां महत्वाकांक्षी ‘इंडिया-यूएस आईसीईटी (इनीशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी)’ संवाद शुरू करने के बाद डोभाल और सुलिवन के बीच यह पहली बैठक है। सुलिवन फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा पर हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने सऊदी अरब में 7 मई को सऊदी प्रधान मंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इस मौके पर भारत और दुनिया के साथ जुड़े हुए समृद्ध तथा अधिक सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की गई।व्हाइट हाउस ने कहा कि सुलिवन ने सूडान से अमेरिकी नागरिकों को निकालने में सऊदी अरब के सहयोग के लिए क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया। चारों प्रतिनिधि नियमित रूप से विचार विमर्श करते रहने और दिन भर हुई चर्चा में शामिल मुद्दों पर आगे की कार्रवाई करने पर सहमत हुए। क्राउन प्रिंस मोहम्मद के साथ सुलिवन ने यमन में अब 15 महीने से चल रहे संघर्ष विराम को और मजबूत करने के लिए वार्ता की। इस दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी।

 

Related Articles

Back to top button