ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
धार्मिक

कभी किसी को शेयर ना करें ये बातें, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों और ज्ञानियों में से एक माना जाता है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है। जिसे अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता है चाणक्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़े हर पहलु पर नीतियों का निर्माण किया है। चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसे कभी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए तो आज हम आपको बता रहें है कि व्यक्ति को अपने कौन से राज़ दूसरों को नहीं बताने चाहिए।

आज की चाणक्य नीति-
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार कभी अपने काम का नुकसान किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो लोग आपके साथ दोबार कारोबार नहीं करेंगे क्योंकि उनको ये डर रहेगा कि कहीं उनका नुकसान न हो जाएगा। इसके अलावा पति पत्नी के बीच की बात को भी कभी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। पति पत्नी के बीच अगर झगड़ा हुआ हो या फिर किसी के चरित्र से जुड़ी बात क्यों ना हो लेकिन इन बातों को अगर किसी दूसरे से आप शेयर करते हैं तो इससे आपका ही मजाक बनता है। चाणक्य नीति कहती है कि अगर आपका किसी ने अपमान किया है तो इस बात का जिक्र भी कभी किसी से नहीं करना चाहिए ऐसी बातें बाहर गई तो आपकी छवि पर इसका बुरा असर पड़ेगा और लोग आपका अपमान करने से भी नहीं कतराएंगे।

Related Articles

Back to top button