ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...
राजस्थान

अहमदाबाद से बीकानेर जा रही बस पलटी, 24 से अधिक यात्री घायल

अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट बस पाली में जोधपुर बाइपास पर पलटी खा गई। इसमें 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सवारियों से भरी इस निजी बस में सवार घायल यात्रियों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।बता दें, यह निजी बस मंगलवार शाम छह बजे अहमदाबाद से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी, जो बुधवार अल सुबह साढ़े तीन बजे पाली के सदर थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंडिया गांव के निकट ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलट जाने पर बस में सवार यात्री बस की खिड़कियां तोड़कर किसी प्रकार बाहर निकले।

इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से बांगड़ अस्पताल ले जाया गया।दुर्घटना के वक्त इस बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे और सो रहे थे। बस के अचानक सड़क से उतर कर पलट जाने से अधिकांश यात्रियों को चोटें आईं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे से सकपका गए। ज्यादातर यात्री चोटिल हो गए, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। बांगड़ अस्पताल में उपचार के बाद उनमें से 10 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button