ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार हो जाएं, क्‍योंकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान और बढ़ने वाला है। इधर, उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से गर्मी और बढ़ने वाली है, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम का मिजाज 19 मई तक ऐसा ही बना रहने की संभावना है और उसके बाद मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा।बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश भर में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button