ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

कल भेल दशहरा मैदान में होगा जाट महासम्मेलन मंत्री खिलाड़ियों समेत कई दिग्गजों का होगा जमावड़ा

भोपाल। जाट समाज का महाकुंभ 14 मई को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने जा रहा है। इस महाकुंभ में देशभर से एक लाख से अधिक जाट समाज के लोगों के शामिल होने की उम्‍मीद है। इस महासम्‍मेलन के आयोजक लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि सम्‍मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जो शाम तक चलेगा। इस सम्मेलन में इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के साथ मंत्री केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कैलाश चौधरी, आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह जाट, आरक्षण संघर्ष समिति के यशपाल मलिक, आईएनएलडी के अध्यक्ष अभय चौटाला, राजस्थान के पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद बद्री लाल जाखड़, मध्यप्रदेश के सांसद राव उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी कु. मनु भाकर, मुक्केबाजी में गोल्ड मेडलिस्ट अमित पंघाल सहित समाज की अनेक हस्तियां मंच पर उपस्थित रहेंगी।

समाज के प्रवक्ता लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि इस महाकुंभ में 14 सूत्री मांग पत्र समाज की ओर से केंद्र और राज्य सरकारों के साथ प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए रखा जाएगा। ताकि विभिन्‍न मंचों पर समाज के लोग अपना स्थान बना सकें।

जाट समाज की ये हैं मांगें

1. मध्यप्रदेश राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।

2. तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजादशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करें।

3. केंद्र की भर्ती परीक्षाओं में जाट समाज को ओबीसी में शामिल किया जाए।

4. ओबीसी आरक्षण की बहाली की जाए, 27% आरक्षण लागू किया जाए।

5. जाट समाज के शैक्षणिक भवन के लिए भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भूमि आवंटित की जावे।

6. चुनाव के समय टिकट वितरण में जाट समाज के उम्मीदवारों को भाजपा से 10 टिकट दिए जावे ।

7. ग्वालियर में स्थित महाराजा भीमसिंह राणा की छतरी एवं भीमताल को यथा स्थान पर संरक्षित किया जाए एवं ओंकारेश्वर में स्थित जाट धर्मशाला को भी यथास्थान पर रखा जाए।

8. हमारे समाज के महापुरुषों के इतिहास के साथ जो छेड़छाड़ की जा रही है उसे बंद किया जाए और इतिहासकारों की टीम बनाकर उसे सुधारा जाए।

9. हूण विजेता जाट सम्राट यशोधर्मन विर्क की मूर्ति भोपाल में स्थापित की जाए एवं मंदसौर में स्थित मूर्ति के नीचे शिलालेख पर जाट सम्राट यशोधर्मन विर्क अंकित किया जाए।

10. जोगा जाट किले की मरम्मत कराकर उसे जाट राजा जोगा सिंह द्वारा निर्मित स्मारक ऐसा शिलालेख लिखकर वहां लगाया जाए।

11. जाट महापुरुषों के इतिहास को मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जावे (चंदेरी के जाट राजा पूरणमल जिन्होंने पावर को हराया था, यशोधर्मन विर्क जिन्होंने विश्व विजेता हूणों को हराया था , गोहद नरेश महाराजा भीम सिंह राणा जिनके किले को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया गया जिनके राज्य में 360 किले और गढ़ थे।

Related Articles

Back to top button