ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत में परस्पर सहमति से निपट रहे विवाद

 जबलपुर। हाई कोर्ट व जिला अदालत जबलपुर में शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत जारी है। परस्पर सहमति से विवाद निपट रहे हैं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजन हो रहा है। हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर व इंदौर-ग्वालिर बेंच में 19 खंडपीठों के जरिये सुनवाई हाे रही है। इस बार जिला व तहसील अदालतों में सुनवाई के लिए 1329 खंडपीठों का गठन किया गया है। इस तरह संपूर्ण राज्य में कुल 1348 खंडपीठों के माध्यम से सुनवाई कर परस्पर सहमति से समझौते कराए जा रहे हैं।

यह जानकारी मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख 80 हजार से अधिक लंबित प्रकरण व ढ़ाई लाख से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

विद्युत अधिनियम के लंबित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों व मप्र नगर पालिका अधिनियम के अंतर्गत अधिरोपित संपत्ति कर एवं जलकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं को नियमानुसार विभिन्न छूट प्रदान की जा रही है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामला रखा जाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद का निराकरण किया जाता है।

Related Articles

Back to top button