ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ... छतरपुर में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: फर्जी पहचान-पत्र बनाकर कराई रजिस्ट्री, तत्कालीन सरपंच व सच... सीधी में आबकारी टीम का अजब कारनामा: ग्रामीणों के विरोध पर बोले— 'जब उमा भारती नहीं रोक सकीं शराब तो ... MP के 'दशरथ मांझी': पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं भोपाल में ब्लिंकिट से बुक करें 10 किलो का LPG सिलेंडर, 4 घंटे में होगी होम डिलीवरी; जानें रेट्स और न... दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र: '8 अहम मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी ...
देश

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास। जनवरी 2020 में शहर के नाहर दरवाजा क्षेत्र से स्कूली छात्रा घर से लापता हो गई थी। जब घर वालों की सूचना पर पुलिस ने उसे खोजा तो उसने जो कहानी बताई उससे घरवालों के होश उड़ गए। छात्रा को शहर के रेवाबाग में रहने वाला युवक जबरन अपने साथ ले गया था और महू क्षेत्र में उससे कई बार दुष्कर्म किया। मामले में विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि 27 जनवरी 2020 को छात्रा की मां ने नाहर दरवाजा थाने पर लापता होने संबंधी सूचना दी थी। पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और छात्रा को तलाशना शुरू किया। मार्च में छात्रा को ढूंढकर आरोपित दर्पण परमार निवासी रेवाबाग को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की शाम आरोपित उसे घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपित ने महू क्षेत्र की एक टापरी में उसे रखा और 18 मार्च तक कई बार उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने विवाह करने के लिए भी दबाव बनाया।

पाक्सो एक्ट के तहत हुई सजा

प्रकरण में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट जिला देवास द्वारा निर्णय पारित करते हुये आरोपित दर्पण परमार निवासी रेवाबाग को भादंसं की धारा 376(3),376(2)(एन) भादवि तथा 3/4 व 5(एल)/6 पाक्सो एक्ट में दोषी पाया। निर्णय पारित करते हुए आरोपित को 20 वर्ष के सश्रम कारावास से तथा एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

Related Articles

Back to top button