ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

इंडियन आइडल फेम सिंगर सौम्या शर्मा बरखा रानी जमकर बरसो में बिखेरेगी आवाज का जादू

 भोपाल। बरखा रानी जमकर बरसो… संगीत कार्यक्रम में जमकर स्वर लहरियां बहती नजर आएंगी। इसमें शहर के चुनिंदा कलाकार अपनी प्रस्तुति देते नजर आएंगे। कार्यक्रम का आयोजन 16 जून को रवींद्र भवन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। आकर्षण का केंद्र इंडियन आइडल फेम सिंगर सौम्या शर्मा रहेंगी। वे कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगी।

आयोजक राजू बड़गुर्जर ने बताया कि हमेशा की तरह साल भी यह कार्यक्रम शहर में अच्छी बारिश के मकसद से आयोजित किया जाता है। इसमें शहर के चुनिंदा कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आते हैं। कार्यक्रम इसक तरह का टोटका होता है। जिससे शहर में अच्छी बरसात हो सके। और शहर की हरियाली और पानी की कमी न हो सके। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्पोट् र्स प्रमोटर और एमपीसीए के लाइफटाइम मेंबर अरुणेश्वर सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम में लगातार चौथा साल है। इसमें अनमोल गीतों की प्रस्तुति दी जाती है।कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे से किया जाएगा।

यह कलाकार करेंगे शिरकत

इस कार्यक्रम में कीबोर्ड में केदार सिंह चौहान, लीड गिटार पर संजीव झा, कांगो और बोंगो पर विक्रमजीत सिंह, तबला पर मूलचंद तिरैया, ढोलक पर प्रकाश केमे, आक्टोपेड पर विशाल जोशी, गिटार पर दीप चौधरी, साउंंड इंजीनियर शोएब खान और एंकर के रूप में आशीष दवे साथ देंगे।

Related Articles

Back to top button