ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

संचालक ने ग्रामीणों पर लगाया क्रशर में पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ का आरोप

डिंडौरी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम खिरसारी स्थित एक क्रशर में सोमवार की सुबह लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने उत्पात मचाया। क्रशर परिसर में खड़े दोपहिया वाहन, जेसीबी सहित सीसीटीवी कमरों को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रशर में कई जा रही ब्लास्टिंग और उड़ रही डस्ट से गांव के लोग परेशान हो रहे है। क्रशर संचालक और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा परमार निवासी पुरानी डिंडौरी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से यहां क्रशर संचालित कर रहे हैं।

काफी देर बाद भी पुलिस नहीं पहुंची

कृष्णा परमार ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। सुबह लगभग छह बजे के आसपास बजे लगभग 40 से 50 ग्रामीण क्रशर पहुंचे। गली गलौज करते हुए पत्थरबाजी की। अचानक पत्थरबाजी होने से क्रशर में मौजूद कर्मचारी सहम गए और कमरों में जाकर छिप गए। कर्मचारियों की माने तो यदि वे बाहर होते तो घायल हो सकते थे।

सीसीटीवी, मोटर साइकिल, जेसीबी का कांच क्षतिग्रस्त

कृष्णा परमार ने बताया कि वे स्वीकृत क्षेत्र में ही क्रशर से कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी गांव के कुछ लोग रंजिश रखते हैं। इससे पहले भी वे विवाद कर चुके हैं। कृष्णा परमार ने बताया की पत्थरबाजी करने के बाद ग्रामीण लौट गए, इसके बाद कर्मचारी कमरों से बाहर आए। ग्रामीणों द्वारा की गई पत्थरबाजी में क्रशर में लगे सीसीटीवी कैमरे, मोटर साइकिल, जेसीबी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया है। क्रशर परिसर में बड़े बड़े पत्थर फैले नजर आए।

Related Articles

Back to top button