ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

मौसम ने बदली करवट बालाघाट में आंधी और तेज हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी

सोमवार को दोपहर के वक्त लोगों को उस समय गर्मी से थोड़ी राहत मिली, जब करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चली। इस दौरान कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कुछ देर के बाद मौसम सामान्य हो गया। हालांकि, सोमवार को सुबह से सूरज के तेवर कभी नरम तो कभी गरम रहे। धूप-छांव का सिलसिला शाम तक चला, लेकिन कुछ देर के लिए आई आंधी ने लोगों को परेशान कर दिया। हवा की गति इतनी तेज थी कि शहर के चौक-चौराहों पर टंगे पोस्टर व बैनर फट गए ताे कई पोस्टर के फ्रेम तक टूट गए। कृषि मौसम वैज्ञानिक धमेंद्र अगाशे ने बताया कि मौसम विभाग ने सोमवार को विदर्भ क्षेत्र में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है। संभवत: विदर्भ में चली गर्म हवाओं का असर बालाघाट जिले में भी देखने मिला। मौसम वैज्ञानियों का मानना है कि तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ कुछ देर के लिए आंधी-तूफान या तेज हवाओं का दौर आता है, जो सामान्य है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

बात करें सोमवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान की तो अधिकृत आंकड़ों के अनुसार, बालाघाट में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान इन दिनों सामान्य से दो-तीन डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि दिनभर तेज धूप व गर्मी से बेहाल लोगों को रात के वक्त भी राहत नहीं मिल रही है। रात में भी तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। संभावना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button