ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Update: नकुल धुल की वजह से आपस में भिड़े घरवाले, आसिफ और लव के बीच हुई तीखी नोकझोक Pope Leo Lung Cancer News: पोप लियो को फेफड़े का कैंसर डिटेक्ट, वेटिकन ने दी जानकारी; 20 अक्टूबर तक ... Saurabh Rajput Murder Case Verdict: मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, जिला जज की अदालत ने सुनाया बड़ा फ... UPI MDR Charges Deferred 2026: दिवाली 2026 तक टला UPI पर MDR लगाने का फैसला, फिनटेक शेयरों में लौटी ... Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो... Prostate Cancer Awareness Survey: देश के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी, 60% से... Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सीए की छात्रा ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग गंभीर घायल

 इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात होस्टल में रहकर सीए की पढ़ाई करने वाली छात्रा ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के अनुसार, जेएस होस्टल की पांचवीं मंजिल से नरसिंहपुर निवासी पलक दीक्षित (19) ने छलांग लगा दी। वह नीचे लगे चद्दरों पर गिरी। होस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ में यह सामने आया है कि छात्रा कुछ दिन पहले परीक्षा में फेल हो गई थी। रात में उसने मोबाइल बंद किया और वह कहीं चली गई थी। पढ़ाई को लेकर तनाव में रहती थी।

रात में रूम मेट को किया था मैसेज

वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि छात्रा ने रात में रूम मेट को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि दुख है कि वह उसे छोड़कर जा रही है। फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button