ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
मध्यप्रदेश

शहडोल में देर रात तीन स्पा सेंटरों पर छापा 17 जोड़े युवक-युवतियां गिरफ्तार

 शहडोल। सोमवार देर रात पुलिस ने जिला मुख्यालय में दो तथा बुढार में स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां पर अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को शिकायत मिली थी। 17 जोड़े युवक-युवतियां गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस को लंबे समय से इस तरह की सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटरों में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जा रहे हैं जिसके बाद महिला अपराध शाखा डीएसपी अंकिता सूल्या के मार्गदर्शन में देर रात छापा मारा गया ।

संदिग्ध हालत में पाए गए

जिला मुख्यालय के इंडियन कैफे हाउस के ऊपर वाली बिल्डिंग में संचालित स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई करने पर यहां से 8 युवक और 8 युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए जिनको गिरफ्तार किया गया। इसी तरह जिला मुख्यालय के बुढार रोड में संचालित स्पा सेंटर में 4 युवक और 5 युवतियाें को पकड़ा गया है। बुढार में अनुराग कॉन्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए 5 युवक और 4 युवतियाें को यहां से भी पकड़ा गया है इन सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है ।

संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने जिला मुख्यालय में संचालित स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर संचालक नहीं मिले लेकिन इनके मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इंडियन कैफे हाउस के ऊपर संचालित स्पा सेंटर के मैनेजर अभिषेक सिंह तथा बुढार रोड शहडोल में संचालित स्पा सेंटर के मैनेजर चंदन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। इनके संचालक प्रदीप चतुर्वेदी और कमलेश मिश्रा मौके पर नहीं मिले लेकिन इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुख्ता सबूत पर कार्रवाई

बुढार में हुई छापामार कार्रवाई में स्पा सेंटर के संचालक विवेक सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। महिला अपराध शाखा की डीएसपी अंकिता सूल्या ने बताया है कि लंबे समय से इस अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिल पा रहे थे आज जब पुख्ता जानकारी मिली तो छापामार कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button