ब्रेकिंग
West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि... Solapur Road Accident: सोलापुर में पिकअप वाहन कुएं में गिरा; 14 लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की राह... TMC Political Crisis: टीएमसी के 20 बागी सांसदों का 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' में विलय; एनडीए को दे...
मध्यप्रदेश

चाकू से हमला करने वाले आरोपित को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा

डिंडौरी। गाली गलौज व मारपीट करते हुए चाकू से हमला करने के मामले के आरोपित को सत्र न्यायालय डिंडौरी द्वारा सात वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। सात ही अर्थदंड भी लगाया गया है। जानकारी देते हुए मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अनुसार थाना शाहपुर अंतर्गत आरोपित सुन्‍दर लाल धुर्वे पिता सूना लाल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कुईमाल के विरूद्ध गाली गलौज, मारपीट व हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया गया था।

20 अक्टूबर 2021 को रात्रि लगभग साढ़े दस बजे ग्राम कुईमाल में सार्वजनिक स्थल में फरियादी व वहां उपस्थित अन्‍य लोगों को डराते हुए फरियादी पर चाकू से हमला कर हत्‍या का प्रयास किया गया था। मामले में थाना शाहपुर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के बाद चालान न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया। सत्र न्‍यायालय डिंडौरी द्वारा अभियोजन साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपित सुन्‍दर लाल धुर्वे को धारा 307 के अपराध के लिए सात वर्ष सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड की राशि अदा न करने पर आरोपित को छह माह सश्रम कारावास भुगताये जाने के आदेश पारित किए गए ।

Related Articles

Back to top button