ब्रेकिंग
चूड़ी पहनाने के बहाने मासूम से दरिंदगी: रायपुर की दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी गिरफ्तार पटना बैंक लूट का खौफनाक अंत: जब दोस्त ने हड़पे पूरे पैसे, तो दूसरे ने सुपारी देकर उतरवा दिया मौत के ... हवाबाज़ी पड़ी भारी! शराब के ठेके पर नकली गन लहरा रहा था युवक, पुलिस ने धर दबोचा शर्मसार हुई इंसानियत! बरेली में नवविवाहिता से देवर ने किया रेप, पति बोला- राज खोला तो दे दूंगा जान दिल्ली में सांसों पर 'पहरा': 22 इलाकों में AQI 400 के पार, जानें कब छंटेगी जहरीली धुंध की चादर मैदान पर उतरीं अनाया बांगर: चौके-छक्कों के साथ बिखेरा ग्लैमर का जलवा, फैंस हुए फिदा! धुरंधर vs द राजा साब: सुपरस्टार प्रभास पर भारी पड़ा दमदार कंटेंट, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का एकतरफा र... नॉच का हुआ अंत! Dynamic Island के साथ आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e, जानें कब होगा लॉन्च कहीं खिचड़ी-पतंग, कहीं दूध का उफान: जानें उत्तर से दक्षिण तक कैसे अलग है संक्रांति और पोंगल लोहड़ी पर बची रेवड़ियों से बनाएं फ्यूजन मिठाई, बच्चे भी शौक से खाएंगे
देश

इंटरनेट मीडिया फ्रेंड ने विवाहिता से किया दुष्कर्म तीन शादियां कर चुका है आरोपित

भोपाल। जहांगीराबाद के बरखेड़ी इलाके में रहने वाली विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक से उसकी पहचान इंटरनेट मीडिया पर हुई थी। जल्‍द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो जाने पर युवक उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। यहां पर उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। आरोपित युवक पहले भी तीन शादियां कर चुका है। पिछले दिनों युवक ने जब शादी करने से मना कर दिया, तो विवाहिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला बरखेड़ी इलाके में रहती है। उसे दो बच्चे हैं। मार्च के महीने में इंटरनेट मीडिया के जरिए महिला की पहचान महफूज नाम के युवक से हो गई थी। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए। इसी दौरान महफूज महिला को अपने दोस्त के घर पर लेकर गया। यहां पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने महिला को जल्द ही शादी का झांसा दे दिया। इसके बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब महिला ने शादी का दबाव डाला तो महफूज ने शादी करने से साफ मना कर दिया। महिला ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने दुष्‍कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। आरोपित की तलाश के लिए उसके मोबाइल फोन से उसकी लोकेशन निकाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जलद ही आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button