ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

डीजे और ढोल लेकर पहुंची पुलिस छह गुंडों के मकानों को जमींदोज कर दिया

 उज्जैन। शहर में बढ़ते अपराधों को देखते पुलिस ने एक बार फिर आपरेशन क्लीन शुरू किया है। गुरुवार को पुलिस ने डीजे और ढोल बजाकर छह गुंडों के मकानों को जमींदोज कर दिया है। इसमें चिमनगंज थाना क्षेत्र के चार और महाकाल थाना क्षेत्र के दो बदमाशों के अवैध निर्माण जेसीबी से तोड़े गए। इस दौरान एएसपी आकाश भूरिया, डीएसपी एचएन बाथम सहित भारी पुलिस बल तैनात था। पहली बार उज्जैन में डीजे व ढोल बजाकर कार्रवाई की गई है।

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि शहर में बदमाशों के अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज करने की कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार सुबह सात बजे ही डीएसपी एचएन बाथम तथा सभी थाना प्रभारी, पुलिस बल व नगर निगम के अधिकारी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए थे।

जहां से पुलिस सबसे पहले चिमनगंज थाना क्षेत्र के सम्राट नगर पहुंची थी। पुलिस टीम बकायदा डीजे व ढोल बजाते हुए बारात की तरह पहुंची थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सम्राट नगर, विराटनगर, शिव शक्ति नगर, सहित अन्य स्थानों पर चार बदमाशों के मकानों को ढोल बजाकर मुनादी कर भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा जमींदोज किया गया।

इन बदमाशों के मकान किए जमींदोज

विराट नगर में रहने वाला बदमाश नाहरु पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में 26 मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले उसका मकान तोड़ दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था। निगम कर्मचारियों ने नाहरू के मकान से सामान बाहर किया और मकान जमींदोज कर दिया। इसके बाद टीम शिवशक्ति नगर निवासी नीरज सिसोदिया के मकान पर पहुंची थी। नीरज के खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा युसूफ उर्फ नवाब खान तथा नईम उर्फ काला के मकानों को भी तोड़ा गया है। नईम के खिलाफ 26 अपराध दर्ज हैं।

 

कोट मोहल्ला में भी ताेड़े दो मकान

चिमनगंज थाना क्षेत्र में चार मकान तोड़ने के बाद टीम महाकाल थाना क्षेत्र के कोट मोहल्ला निवासी वसीम बंबईया तथा बंटी उर्फ़ जाकिर के घर कार्रवाई करने पहुंची थी। वसीम के खिलाफ 22 मामले दर्ज हैं। वहीं, बंटी 18 अपराधों में लिप्त रहा है। टीम ने बेगमबाग में तीन मकानों की नपती भी की है। जल्द ही उनको भी जमींदाेज कर दिया जाएगा। एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि शहर में अपराध पर नियंत्रण करने, बदमाशों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button