ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

इंदौर-पुणे ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन हुई रवाना सभी श्रेणियों में रही वेटिंग

 इंदौर । पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर से घोषित की गई सभी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। गुरुवार को पांचवीं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन इंदौर-पुणे रवाना हुई। इस ट्रेन की सभी बोगियों में इंदौर से वेटिंग एक दिन पहल से ही शुरू हो चुकी थी। शुक्रवार को पुणे से आने वाली ट्रेन की सभी श्रेणियों में वेटिंग अभी से शुरू हो चुकी है।

पश्चिम रेलवे ने इंदौर से पांचवीं ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन इंदौर-पुणे दी थी। इंदौर-पुणे साप्ताहिक ट्रेन गुरुवार को इंदौर से सुबह 11.15 बजे रवाना हुई। इस ट्रेन की सभी बोगियाें में वेटिंग रही। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 3.10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 5.10 बजे पुणे से रवाना होगी और रात 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन में एक फस्ट एसी, दो थर्ड एसी, 12 स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच जोड़े गए है। उल्लेखनीय है कि इंदौर से पांच स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है। इनमें इंदौर-पटना, इंदौर-दानापुर, इंदौर-भिवानी, इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा और इंदौर-पुणे ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की जा चुकी हैं।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

पुणे-इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जून तक किया जाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे लगाएगी। यह ट्रेन इंदौर से रवाना होने के बाद देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला स्टेशनों पर ठहराव देकर पुणे पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button